Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : श्रीनाथ स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को डीसी ने किया सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 23वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया. मौके पर कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वहीं लघु नाटिका के माध्यम से कारगिल युद्ध का चित्रांकन किया. [caption id="attachment_369735" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-Srinath-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-smugglers-are-taking-advantage-of-being-the-core-zone-of-naxalites-smuggling-of-ganja-is-done-indiscriminately-through-saranda-forest/">किरीबुरु

: नक्सलियों के कोर जोन होने का तस्कर उठा रहे फायदा, सारंडा जंगल के रास्ते धड़ल्ले से होती है गांजे की तस्करी

हमें युद्ध पसंद नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ते भी नहीं

मुख्य अतिथि उपायुक्त ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें कई सीख दे गया. उस समय मैं स्कूल में पढ़ रहा था. हमारा देश शांतिप्रिय देश है. हमलोग युद्ध पसंद नहीं करते हैं लेकिन छेड़ने वालों को कभी छोड़ते भी नहीं. यही हमारे जवानों ने कारगिल युद्ध में किया. इस युद्ध में 527 सैनिक शहीद हुए और 1300 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस युद्ध से हमें कई सीख मिली और आज 23 वर्ष बीत गए हम दोबारा धोखा नहीं खाए. इंडियन आर्मी को हम भगवान का दर्जा देते हैं. देश सेवा का मतलब देशवासियों की सेवा, जो हम पड़ोसियों की मदद कर भी कर सकते हैं.

कारगिल युद्ध के शहीदों को मेरा नमन सुखदेव : महतो

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर सुखदेव महतो ने कहा कारगिल युद्ध के शहीदों को मेरा नमन. उनकी शहादत हम भूल नहीं सकते. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों को 60 दिन तक चले भारत पाकिस्तान युद्ध के कई घटनाओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार पड़ोसी देश पाकिस्तान ने गद्दारी कर हमारे सीमा को अतिक्रमण कर लिया था. जिसे छुड़ाने के लिए ऑपेरशन विजय नाम से युद्ध शुरू हुआ और अंततः इसमें 23 जुलाई 1999 को हमें विजय हासिल हुआ. पूर्व सैनिकों ने युद्ध में इस्तेमाल बोफोर्स तोप के खूबियों को बताया और युद्ध के अनमोल लम्हों से स्कूली बच्चों को अवगत कराया. कार्यक्रम में श्रीनाथ बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुवेदा ने की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही