Search

 
 
 

आदित्यपुर : केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में डीसी ने रोटेरियन व कोविड योद्धाओं को किया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में गुरुवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कोरोना टीका की भ्रांतियां दूर कर 180 दिन में 33,864 ग्रामीणों को सफल टीकाकरण करने वाले रोटेरियन, स्वंयसेवकों व कोविड योद्धाओं को डीसी अरवा राजकमल ने सम्मानित किया. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीका को लेकर भ्रांतियां होने के कारण ग्रामीण टीका लेने को तैयार नहीं हो रहे थे. ऐसे कोरोना टीके से वंचित लोगों को टीकाकरण करने के लिए जमशेदपुर रोटरी क्लब और जमशेदपुर पश्चिम रोटरी क्लब ने जिला प्रशासन के साथ एक योजना बनाई और जागरुकता अभियान चलाकर उन्हें टीका लगवाया. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-boiler-chick-and-material-distributed-among-villagers-under-chief-minister-livestock-scheme/">आदित्यपुर

: मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत ग्रामीणों में बांटा गया बॉयलर चूजा व सामग्री

चार जगहों पर आयोजित की गई थी शिविर

इसके लिए रोटरी ग्रामीण कोविड शिविर चार जगहों पर आयोजित कर मुफ्त टीकाकरण किया गया. यह केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया, दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया और सामुदायिक केंद्र गम्हरिया में आयोजित किया गया. इस अभियान की शुरुआत 21 अगस्त 2021 को हुई थी. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को घर-घर जाकर टीकाकरण के महत्व और सावधानियों के बारे में जानकारी देना और जागरुकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित करना था. इस दौरान उन्हें महामारी से बचने की जानकारी दी गई और टीका लेने के लिए राजी किया गया. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/akhilesh-killed-paramjit-singh-in-ghagidih-jail-after-separating-from-the-gang/">जमशेदपुर:

गैंग से अलग होने पर परमजीत सिंह की अखिलेश ने घाघीडीह जेल में करवाई थी हत्या

सरायकेला जिला प्रशासन ने किया हर संभव सहयोग

इस कार्यक्रम को मुर्गाघुट्टू गांव के प्रधान सिंगराई बेसरा, मुसरीकुदर गांव के प्रधान जनता महतो, सालडीह गांव के प्रधान बादल हेम्ब्रम, नरेश कुमार, मनीषा टुडू ने सक्रिय रूप से लगकर सफल बनाया. इसके तहत ही रोटरी क्लब ने 180 दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के 33,864 लोगों को टीका लगाने में सफलता हासिल की. इसमें सरायकेला जिला प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया. इस अभियान में ग्रामीण कोविड केयर सेंटर रोटेरियन डॉ. अमित मुखर्जी, संयोजक रोटेरियन श्वेता चंद, अध्यक्ष रोटेरियन मधुमिता संतरा और अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार की अहम भूमिका रही. प्रशासनिक संचालन का प्रबंधन अर्का जैन कॉलेज के रोट्रैक्टर, स्टीलसिटी के गम्हरिया रोट्रैक्टर्स द्वारा किया गया. इसमें रोटेरियन अशोक झा, रोटेरियन कैप्टन अनिल पांडे और रोटेरियन कौस्तुभ कुमार की भी अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें :  खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-three-kutcha-houses-fell-due-to-rain-in-supaisai-village-demand-for-compensation-amount/">खरसावां

: सुपाईसाई गांव में बारिश से गिरे तीन कच्चे मकान के छत, मुआवजा राशि की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही