Search

 
 
 

आदित्यपुर :  डीसी ने पदाधिकारियों को बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को जिले के डीसी अरवा राजकमल ने गूगल मीट के जरिए जिला आपदा प्रबंधन समिति की वर्चुअल बैठक की. डीसी ने मानसून के मद्देनजर बाढ़ एवं आपदा राहत की तैयारियों को लेकर बिंदुवार चर्चा की. उन्होंने सभी अंचलाधकारियों को क्षेत्र अंतर्गत स्थित डैम या छोटी- बड़ी नदियों में बढ़ते जलस्तर, संभावित बाढ़ क्षेत्र में आपदा राहत से संबंधित तैयारियां पूर्ण करने, प्रतिदिन डैम में बढ़ते जलस्तर की सूचना स्थानीय प्रशासन को देने का निर्देश दिया. साथ ही उस अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-bobonga-demands-probe-into-scams-in-mnrega-schemes/">किरीबुरु

: पूर्व विधायक बोबोंगा ने की मनरेगा योजनाओं में किए गए घोटाले की जांच की मांग 

डीसी ने क्षेत्र में चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने का दिया आदेश 

अंचलधिकारियों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में बनाए जाने वाले शेल्टर हाउस का निरीक्षण करने, शेल्टर रूम में लोगो के ठहरने, खाने- पीने, बच्चों के लिए दूध, एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया. अंचलधिकारियों को बचावदल का गठन करने के साथ आवश्यकतानुसार लाइफ जैकेट, तिरपाल व अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करने का भी निर्देश डीसी ने दिया है.  मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपदा संबंधित तैयारियां की जानकारी देने के साथ उन्हें सहयोगी बनाने, सभी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त को संबंधित क्षेत्र में चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने का आदेश भी डीसी ने दिया है. डीसी ने कहा कि आपदा के दौरान किसी भी प्रकार से कोई हताहत ना हो, लापरवाही के कारण किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना ना घटे इस लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करेंगे. वर्चुअल मीटिंग में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी जुड़े रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही