Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीसी ने कोविड गाइडलाइन पालन करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Adityapur : पड़ोसी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या पर सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने चिंता जताई है. उन्होंने जिले के सभी 19 कोविड जांच केंद्रों पर फिर से कोविड टेस्ट शुरू करने का आदेश जारी किया है. साथ ही जिलेवासियों को कोरोना गाइड लाइन का अक्षरसः पालन करने का निर्देश दिया है. बुधवार को 19 कोविड जांच केंद्रों पर 167 व्यक्तियों की कोविड जांच की गई लेकिन इनमें से किसी भी व्यक्ति में संक्रमण नहीं पाया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ramesh-resident-of-odishas-couple-missing-for-a-month-family-worried/">किरीबुरु

: ओडिशा का जोड़ा निवासी रमेश एक महीने से लापता, परिजन परेशान 

1500 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित 

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी 19 केंद्रों पर प्रतिदिन 1500 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें सदर अस्पताल सरायकेला में 150, सरायकेला ग्रामीण क्षेत्रों में 150, खरसावां में 150, राजनगर में 250, कुचाई 100, चांडिल 150, ईचागढ़ 100, नीमडीह 100 और गम्हरिया प्रखंड में 350 व्यक्तियों का प्रतिदिन कोविड जांच करने का लक्ष्य निर्धारित है. सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि कल से शुरू हुए कोविड जांच में पहले दिन 167 लोगों की जांच पूरे जिले में हुई है. जो लक्ष्य रखा गया है उसका महज 5 फीसदी हीं जांच हुआ है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही