Search

 
 
 

आदित्यपुर : गर्मी में जलापूर्ति को लेकर सख्त दिखे डीसी, चापाकल दुरुस्त करने के निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने संबंधित अधिकारियों को दिया है. बुधवार की शाम समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में पेयजल जलापूर्ति को लेकर बैठक हुई. इसमें उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आदित्यपुर के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी बीडीओ एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल जलापूर्ति हेतु किए जा रहे कार्य एवं संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-police-launched-a-campaign-against-illegal-liquor-broke-the-furnace/">चांडिल

: ईचागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, तोड़ी भट्ठी

टीम करेगी चापाकल की मरम्मत

उपायुक्त ने सभी बीडीओ को एई-जेई के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे गांव जहां एक भी चापाकल चलने की स्थिति में ना हो उन्हें चिन्हित कर यथाशीघ्र मरम्मत करने के आदेश दिए. उपायुक्त ने कहा कि जिले में 1000 चापाकल पाइप के कारण खराब पड़े है, सभी को जल्द दुरस्त किया जाएगा. शहरी क्षेत्रों में पेयजल जलापूर्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.  ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में टीम बनाई गई है, जो निर्धारित तिथि के अनुसार पंचायतों का भ्रमण कर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत सुनिश्चित करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही