Adityapur ( Sanjeev Mehta) : जिले में 14 साल बाद आई प्रलयंकारी बाढ़ का जायजा लेने रविवार सुबह से ही उपायुक्त अरवा राजकमल प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं. इसी क्रम में उपायुक्त तटीय इलाकों एवं शेल्टर होम का निरीक्षण करने आदित्यपुर पहुंचे. जहां उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन, दूध वगैरह बांटे एवं संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि शनिवार की रात से ही जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं, और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-visited-the-flood-affected-area/">आदित्यपुर
: मंत्री चम्पई सोरेन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
: बाढ़ प्रभावित कदमा एवं शास्त्रीनगर में राजकुमार सिंह ने घर-घर पहुंचाया खाद्यान्न
: मंत्री चम्पई सोरेन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
अब तक 1600 लोगों को किया रेस्क्यू
डीसी ने कहा कि अब तक करीब 1600 लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर होम में पहुंचाया गया है. राहत की बात है, कि अब धीरे- धीरे जलस्तर में कमी हो रही है, मगर खतरा अभी टला नहीं है. एहतियात के तौर पर शेल्टर होम में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है. राहत और बचाव कार्य में जुटे जनप्रतिनिधियों की भी उन्होंने सराहना की. साथ ही उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा, कि विपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट होकर सामने आए और प्रभावित लोगों की मदद करें. वहीं उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सरकारी सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/amshedpur-rajkumar-singh-delivered-food-grains-door-to-door-in-flood-affected-kadma-and-shastrinagar/">जमशेदपुर: बाढ़ प्रभावित कदमा एवं शास्त्रीनगर में राजकुमार सिंह ने घर-घर पहुंचाया खाद्यान्न
Leave a Comment