Search

आदित्यपुर : अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीसी ने टास्क फोर्स को दिए निर्देश

Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स (DMFT) से संबंधित समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर करवाई करने का निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakurs-new-district-public-relations-officer-rahul-kumar-takes-charge/">पाकुड़

के नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने पदभार संभाला
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने बालू , कोयला एवं पत्थर आदि के अवैध खनन एवं परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियम संगठन सुसंगत धाराओं के तहत करवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बता दें कि जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत माह जनवरी मे कुल 10 छापेमारी के क्रम मे एक वाहन जब्त किया गया है, साथ ही दो लोगो पर प्राथमिकी तथा तीन खनन पट्टा के मापी में अनियमितता के आलोक मे 12,41,916 रुपये का जुर्माना किया गया है. जिसमे राशि का भुगतान कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-graduation-semester-2-examination-of-nilambar-pitamber-university-postponed/">पलामू

: नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा स्थगित
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नियमित रुप से संभावित क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों पर बाड़े लगाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए.नबैठक मे मुख्य रुप से अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-centering-bar-of-culvert-under-construction-collapsed-near-chengjoda/">घाटशिला

: चेंगजोड़ा के पास निर्माणाधीन पुलिया का सरिया बंधा सेंटरिंग ढहा

जियाडा ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को दिया कार्रवाई का आदेश

  • सांसद विद्युत वरण के गांव की महिलाओं ने सरायकेला एसडीएम से की थी शिकायत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Adesh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है. बता दें कि कंपनी गेट पर प्रदर्शन के उपरांत ग्रामीण महिलाओं ने सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह से भी लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद जियाडा का क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण के विरुद्ध एक्शन में आया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-graduation-semester-2-examination-of-nilambar-pitamber-university-postponed/">पलामू

: नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा स्थगित
बता दें कि जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की शिकायत कृष्णापुर की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम पारुल सिंह से की थी. एसडीएम ने महिलाओं को जांच के उपरांत कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया था. बता दें कि प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित गांव जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो का है जहां उन्होंने बचपन बिताया है. बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली स्टील स्पॉन्ज आयरन कंपनी जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के द्वारा पिछले कई महीनों से आसपास के क्षेत्रों में हवा के माध्यम प्रदूषण फैला रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-graduation-semester-2-examination-of-nilambar-pitamber-university-postponed/">पलामू

: नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा स्थगित
इससे आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. जिसके विरोध में ही गत सोमवार को पार्वतीपुर कृष्णापुर, राहडगोडा समेत कई गांव के ग्रामीणों ने कंपनी पर हरवे हथियार के साथ प्रदर्शन किया था. ग्रामीण महिलाएं कंपनी पर जहरीला धुआं छोड़ने का आरोप लगा रही थीं. सैकड़ो की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष कंपनी गेट के पास पहुंची और उग्र प्रदर्शन की थी. इस दौरान महिलाएं कंपनी प्रबंधन से गेट खोलने की मांग कर रहे थे लेकिन लाठी डंडे से लैस महिलाएं तथा पुरुष को देख कंपनी के अधिकारी कंपनी के गेट को बंद कर अंदर दुबके रहे थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-beats-pa-bokaro-by-66-runs-reaches-quarter-finals/">किरीबुरु

: जेजीओएम ने पीएंडए बोकारो को 66 रन से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp