Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रोजगार दिलाने में बेहतर भूमिका निभा रहा है डीडीजीके योजना : डीसी

Adityapur (Sanjeev mehta) : आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत संवेदीकरण पर जिलास्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें शामिल होकर डीसी अरवा राजकमल ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं डीडीजीके योजना से जुड़े प्रशिक्षक और अधिकारी. कार्यशाला में अतिथि के रूप में जिले के डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई भी मौजूद थे. वहीं कार्यशाला में जिला पर्षद उपाध्यक्ष मधु श्री के साथ जिले के कई प्रखंडों के बीडीओ, सीडीपीओ भी मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rrr-conclave-to-be-organized-on-june-5-at-gopal-maidan/">जमशेदपुर

: गोपाल मैदान में 5 जून को होगा आरआरआर कॉन्क्लेव का आयोजन

प्रशिक्षण के उपरांत होता है प्लेसमेंट

जिले की डीपीएम आशियानी मार्की ने इस कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कहा कि संवेदीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ना मुख्य उद्देश्य है. यह कार्यक्रम जिले के सभी नौ प्रखंडों में संचालित है. कार्यक्रम में अनुभव शेयर करते हुए मोबिलाइजर मिसन सोय ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत वे बेंगलुरु में कपड़ा मिल में कार्य करते थे लेकिन अब वह ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं. घर-घर जाकर योजना की जानकारी देकर युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित करते हैं. जहां युवा जाकर निःशुल्क प्रशिक्षण लेते हैं और रोजगार के ओर उन्मुख होते हैं. इस प्रकार कई युवक-युवतियों ने अपने अनुभव को साझा किया. बता दें कि चयनित युवाओं को स्किल्ड ट्रेनिग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाता है जहां से उनका प्लेसमेंट भी कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fine-artist-team-studied-art-and-outdoor-painting-in-sheeshmahal/">चांडिल

: फाइन आर्टिस्ट टीम ने शीशमहल में किया कलावार्ता व आउटडोर पेंटिंग का अध्ययन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही