Search

 
 
 

आदित्यपुर : धीराजगंज में बिजली के पोल में धोती से लटका मिला युवक का शव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार धीराजगंज का रहने वाला 22 वर्षीय विक्की रजक का शव मंगलवार की सुबह धीराजगंज स्थित उसके मकान के बगल में एक बिजली के पोल से लटका मिला. बताया जा रहा है कि मृतक का दो दिन पहले उसकी फुआ के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. उसके फुफेरे भाइयों ने विक्की को मारने की धमकी दी थी. सोमवार को गले में धोती से टंगा पोल में लटका उसका शव मिला. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/pm-modi-expressed-grief-over-the-accident-in-dhanbad-announced-compensation-from-pmnrf/">धनबाद

में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजा देने की घोषणा
इधर परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने विक्की को मारकर लटका दिया है. विक्की पेशे से दैनिक मजदूर था. कुछ साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था. मृतक की पत्नी का नाम डिंपल लांबा बताया जा रहा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे हैं. पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही