Search

 
 
 

आदित्यपुर : सतवाहिनी में मिला युवक का शव, पुलिस को अन्देशा ठंड से हुई मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवाहिनी में रविवार रात एक 25 वर्षीय युवक बिरसा मुंडा कर्मकार की मौत हो गई. युवक जमालपुर का रहने वाला है. उसका शव सोमवार सुबह 8 बजे सतवाहिनी चौराहे पर मिला . पुलिस को अन्देशा है कि ठंड लगने से युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया और मृतक के बारे में पूछताछ की. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dirt-and-bad-smell-in-the-vegetable-market-made-life-difficult-for-the-people/">बहरागोड़ा

: सब्जी मार्केट में गंदगी व दुर्गंध से लोगों का हुआ जीना दूभर

मृतक बेहिसाब पीता था शराब 

परिजनों ने बताया कि मृतक सतवाहिनी के किसी पोल्ट्री मुर्गा दुकान में मीट काटने का काम करता था. वह घर नहीं जाता था.  जबकि घर पर पत्नी के साथ 2 बेटे रहते हैं. लेकिन पिछले 4 महीने से वह घर नहीं गया था. वह बेहिसाब शराब पीता था. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतक को ठंड लगी है, वैसे पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-leading-to-bingaburu-village-deprived-of-all-round-development-will-soon-have-many-days/">जमशेदपुर

: सर्वांगीण विकास से वंचित बिंगबुरू गांव जानेवाली सड़क के जल्द बहुरेंगे दिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही