Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीलर अपने कार्य में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें – डीएसओ

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने सोमवार को सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम और डीएसडी के साथ बैठक कर वाहनों द्वारा समय पर खद्यान पहुंचाने, वितरण, उठाव एवं गोदामों की स्थिति के विषय में जानकारी ली व समय पर खद्यान उपलब्ध कराने, वाहनों द्वारा समय पर डीलरों तक खाद्यान पहुंचाने के निर्देश दिए. नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा के रुख से डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dlc-if-you-are-dissatisfied-with-the-response-of-tata-motors-and-ttca-management/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स एवं टीटीसीए प्रबंधन के जवाब से असंतुष्ट हो डीएलसी से की शिकायत

किसी तरह की दिक्कत हो सूचना दें, हर हाल में होगी कार्रवाई

पदभार लेते ही जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा ने कड़े शब्दों में डीलरों से कहा है कि अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं और समय पर उपभोक्ताओं को अनाज देना सुनिश्चित करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें. आज पदाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी को भी किसी तरह की आपूर्ति विभाग से दिक्कत है तो सूचना दें, हर हाल में कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही