Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया के रायबासा में स्कूली वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत,देर रात पुलिस को दी गई सूचना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मार्ग पर रायबासा में स्कूली वाहन पलटने से किड्स केयर जोन स्कूल के एक बच्चे की मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है, इस दुर्घटना में 13 बच्चे घायल भी हुए हैं. जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दिनभर मामले को दबाने का प्रयास चला, हमें रात 10 बजे इसकी सूचना स्थानीय मुखिया ने दी. जिसके बाद स्कूली वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :गुवा">https://lagatar.in/gua-rourkela-police-recovered-stolen-bike-guasai-accused-absconding/">गुवा

: राउरकेला पुलिस ने गुवासाई से चोरी की गई बाइक की बरामद, आरोपी फरार

स्थानीय लोग मंदीप को इलाज के लिए नुवागढ़ ले गए

बता दें कि गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के रायबासा में किड्स केयर जोन स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटने से स्कूली बच्चे घायल हो गए थे. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. इस घटना में दो बच्चे करण लायक और मंदीप सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मंदीप को इलाज के लिए नुवागढ़ ले गए. जहां से करण की गंभीर हालत को देखते हुए स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा पांडा  दोनों बच्चों को इलाज के लिए टीएमएच ले गई, जहां इलाज के दौरान करण लायक की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raided-and-seized-69-bottles-of-illegal-english-liquor-sent-the-operator-to-jail/">आदित्यपुर

: पुलिस ने छापेमारी कर 69 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त, संचालक को भेजा जेल

परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

उसकी मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी. स्थानीय मुखिया ने देर रात सूचना दी है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि रायबासा स्थित किड्स केयर जोन स्कूल के बच्चे बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद सुबह लगभग 12 बजे घर जा रहे थे. इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. ऑटो पर करीब तीन दर्जन छात्र सवार थे. जिसमें डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हुए हैं. मृतक मूलरूप से टीकर नारो का रहने वाला था, जो अपने मामा घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही