Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सालडीह बस्ती में सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार बेपरवाह

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 2021 से सालडीह बस्ती वासी उलझे बिजली के तार को सुलझाने की गुहार लगा रहे हैं. लेकिन अब तक उलझे तार का ठीक नहीं कराया गया. बस्तीवासियों ने कहा कि बस्ती में बिजली के तार के रूप में मौत झूल रही है लेकिन बिजली विभाग इस उलझे तारों को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. जुलाई 2021 में तत्कालीन सहायक अभियंता से लिखित शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्थिति यथावत बनी हुई है. बता दें आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 13 स्थित सालडीह बस्ती में उलझे हुए बिजली के तार के रूप में लोगों के सामने मौत झूल रहा है. जो एक बड़े हादसा को आमंत्रित कर रही है. यहां एक ही पोल से सैकड़ों कनेक्शन बेतरतीब ढंग से लिये गए हैं, जिससे तारों का मकड़जाल बन गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parents-teacher-meeting-in-commerce-department-of-jamshedpur-workers-college/">जमशेदपुर

: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग

2021 में फंसकर राजमिस्त्री की हो गई थी मौत

तार भी इतना नीचे कि कोई बच्चा भी उसके संपर्क में आ सकता है. 2021 में इसी मकड़जाल में फंसकर एक राजमिस्त्री की मौत भी काम के दौरान हो चुकी है. तब बस्ती की पार्षद नीलपद्मा विश्वास ने बस्तिबासियों के साथ जुलाई 2021 में सहायक अभियंता से लिखित शिकायत की थी. लेकिन इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस बारे में सहायक अभियंता संजय महतो ने कहा कि बस्ती में गली संकरी है और आबादी बड़ी है. ऐसे में एक ही पोल से कनेक्शन देने की मजबूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि बस्तीवासी भी अपना कनेक्शन जैसे-तैसे ले रखे हैं जिससे तार झूल रही है. हमें अभी इसकी शिकायत मिली है जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर सुव्यवस्थित करने का कार्य करेंगे. जिससे जल्द ही झूलते तारों को सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा. बस्ती के कैलाश सोनकर, सहदेव कुमार, रूपा कुमारी, माधव मिश्रा, पी के ओझा आदि ने बताया कि माना कि लोग बस्ती में वर्षों से संकरी बस्ती में बसे हैं, लेकिन बिजली विभाग का दायित्व बनता है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित तरीके से लाइन दें न कि हादसे के लिए छोड़ दिया जाय. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jal-jeevan-mission-scheme-succumbed-to-corruption-the-platform-of-the-tap-started-uprooting/">चाईबासा

: जल जीवन मिशन योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, नल का प्लेटफार्म उखड़ने लगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही