Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 32 में डीप बोरिंग खराब, पानी सप्लाई बंद, लोग परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड नंबर-32 के लोग जलापूर्ति की समस्या से परेशान हैं. वार्ड के रोड नंबर-18 का डीप बोरिंग पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद है. रविवार की शाम स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति की समस्या से वार्ड के निवासी और पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को इस संबंध में जानकारी दी. वार्ड के लोगों ने बताया कि कई बार उनलोगों ने नगर निगम एवं जिंदल के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक निदान नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-camp-organized-in-collaboration-with-brahmanand-hospital-in-ward-17/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 में ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर

डीप बोरिंग ठीक होने तक टैंकर से होगी जलापूर्ति

पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार से दूरभाष पर संपर्क किया एवं रोड नंबर 18 का डीप बोरिंग अभिलंब बनाए जाने की मांग की. इसकी बाद कनीय अभियंता द्वारा संवेदक को 24 घंटे के अंदर डीप बोरिंग चालू करने का निर्देश दिया गया. कनीय अभियंता ने आश्वस्त किया कि डीप बोरिंग दुरुस्त होने तक प्रतिदिन सुबह टैंकर से रोड नंबर 17-18 में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. बता दें कि पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने पार्षद काल में अपने प्रयास से आदित्यपुर नगर निगम में पहली बार रोड नंबर 17-18 एवं रोड नंबर 15- 16 में पाइपलाइन सहित डीप बोरिंग करवा कर घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया था. बंद वाटर सप्लाई के संबंध में पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिंदल के जीएम पीयूष सिन्हा से दूरभाष पर बातचीत की. जिंदल के जीएम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह 9 बजे मेंटेनेंस टीम भेजने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही