Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीनाथ बीएड कॉलेज में कराया जा रहा था डीप बोरिंग, होगी कार्रवाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के नियम कानून को धत्ता बताकर शम्भू संध्या ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीनाथ बीएड कॉलेज में शुक्रवार की सुबह डीप बोरिंग कराया जा रहा था. इसकी जानकारी नगर निगम के सिटी प्रबंधक देवाशीष प्रधान और जेई रितेश कुमार को मिली तो दोनों कॉलेज पहुंचे. उन्होंने डीप बोरिंग कराने पर रोक लगाई और बगैर रजिस्ट्रेशन के डीप बोरिंग गाड़ी नगर निगम क्षेत्र में लाए जाने की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-10-elephants-enter-ts-quarter-area-of-meghahatuburu-township/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु टाउनशिप के टीएस क्वार्टर एरिया में घुसे 10 हाथी
दोनों अधिकारियों ने कहा कि बगैर इजाजत पूरी तरह से वर्जित डीप बोरिंग कैसे और किसके आदेश पर हो रही थी. इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इन दिनों भयंकर जल संकट से आदित्यपुर गुजर रहा है. इसके बावजूद भूजल का दोहन हो रहा है. यहां का जलस्तर 600 फीट से ज्यादा नीचे चला गया है. यही वजह है कि यहां चापाकल फेल हो चुके हैं. इसे देखते हुए नगर निगम ने बिना अनुमति लिए बोरिंग कराने पर रोक लगा रखी है, जबकि डीप बोरिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर रखा है. घनी आबादी के बीच ऐसे में कॉलेज कैम्पस में डीप बोरिंग कराने से नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/uniform-civil-code-bill-likely-to-be-introduced-in-parliament-in-monsoon-session-parliamentary-standing-committee-meeting-on-july-3/">मॉनसून

सत्र में Uniform Civil Code बिल संसद में पेश होने की संभावना, संसदीय स्थायी समिति की बैठक 3 जुलाई को
बता दें की श्रीनाथ बीएड कॉलेज कैम्पस का निर्माण जल स्त्रोत तालाब को भरकर कराया गया है, जिसकी उच्चस्तरीय शिकायत के बाद गम्हरिया के अंचलाधिकारी को श्रीनाथ बीएड कॉलेज का निर्माण की जांच करने का आदेश मिला है. अंचलाधिकारी जल स्त्रोत तालाब को भरकर कॉलेज निर्माण कराए जाने की जांच कर रहे हैं. ऐसे में अब इसके अंदर डीप बोरिंग कराने से बस्तीवासियों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही