Search

 
 
 

आदित्यपुर : टोल मोड़ के निकट खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट हुई दुरुस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा रोड स्थित टोल मोड़ के निकट ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट के पास का बंद हाई मास्ट लाइट की मरम्मत शुरू हो गई है. एटीबीसीएल ने इसे आंशिक रूप से चालू कर दिया है. इसमें लगे सभी 2500 वाट के 12 लाइट और चौक पूरी तरह से खराब हो चुके थे. एटीबीसीएल द्वारा फिलहाल छह एलईडी लाइट लगाकर इसे आंशिक रूप से चालू कर दिया गया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने एटीबीसीएल से टोल ब्रिज मोड़ के निकट एक सप्ताह के भीतर एलईडी हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने की मांग की है. बता दें कि टोल मोड़ पर लगा हाई मास्ट लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था. जिसके कारण टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग एवं टोल ब्रिज होकर आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी. लाइट बंद रहने के कारण टोल मोड़ के निकट ट्रैफिक पुलिस को भी रात के वक्त ट्रैफिक कंट्रोल करने में समस्या होती थी. इस संबंध में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पांच दिन पूर्व एटीबीसीएल के हेड से दूरभाष पर वार्ता कर टोल मोड़ पर लगे बंद हाई मास्ट लाइट को शीघ्र चालू किए जाने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pickpocketing-from-a-person-buying-medicine-complaint-to-the-police/">जमशेदपुर

: दवा खरीद रहे व्यक्ति से पाकेटमारी, पुलिस से शिकायत

जियाडा को भी स्थिति से कराया अवगत

पुरेंद्र नारायण सिंह ने पांच दिन पूर्व टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर खरकई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक मुख्य मार्ग के किनारे लगे हाई मास्ट लाइट की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया था. इस क्रम में पाया था कि सभी हाई मास्ट लाइट बंद है. टोल मोड़ को छोड़कर शेष सभी हाई मास्ट लाइट जियाडा के मातहत आता है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मिलकर टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे बंद पड़े हाई मास्ट लाइट को चालू कराए जाने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही