Search

 
 
 

आदित्यपुर : इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला, सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व अध्यक्ष रुपेश कतरियार कर रहे थे. उद्यमियों ने अपनी मांगों में डीसी को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हो रही ट्रैफिक की समस्या, टाटा सरायकेला रोड पर आये दिन होने वाली दुर्घटनायें, लॉ एंड आर्डर सहित मुख्यतः नई नियोजन नीति के तहत विभिन्न छोटे उद्योगों को भेजी जा रही नोटिस और उसमे लगाए जाने वाले दंड को फिलहाल रोकने का आग्रह किया गया है. इसे भी पढ़ें : लोकपाल">https://lagatar.in/lokpals-order-cbi-should-complete-investigation-into-property-of-shibu-soren-and-jmm-within-six-months/">लोकपाल

का आदेश : शिबू सोरेन और जेएमएम की संपत्ति की जांच छह माह में पूरी करे CBI
इस पर डीसी ने सकारात्मक जवाब दिया और इसरो की टीम को कैंप लगा कर उनलोगों को जो अपना रजिस्ट्रेशन इस नीति के तहत नहीं कर पाए हैं उनका रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही है. जिस पर इसरो का प्रतिनिधिमण्डल डीसी के आदेश को स्वीकार करते हुए कैंप लगाने की हामी भरी. प्रतिनिधिमण्डल में महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, मनोज कुमार, पंकज झा, राजीव शुक्ला, सौरव चौधरी और अवनीत मूतरेजा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही