Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रभात नगर विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रभात नगर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां डीसी से मिला. डीसी को समिति ने सरकार के प्रधान सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग झारखंड रांची द्वारा जारी आदेश का पत्र सौंपा, जिसमें जिला अधीनस्थ कार्यालयों में वैसे सेवारत या सेवानिवृत्त व्यक्ति और उनके परिजनों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आरक्षण संबंधी सभी तरह की सुविधा देने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zip-member-inspected-hatnatodang-middle-school/">चक्रधरपुर

: जिप सदस्य ने हतनातोडांग मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण

सभी कार्यालयों को रिमाइंडर भेजने का दिया आश्वासन

डीसी ने समिति के लोगों को जानकारी दी कि उन्होंने इस आदेश पत्र को पूर्व में ही सभी संबंधित कार्यालयों में भेज दिया है. वहीं उन्होंने पुन: सभी अधीनस्थ कार्यालयों को रिमाइंडर भेजे जाने का आश्वासन दिया. बता दें कि एकीकृत बिहार वर्ष 2000 में जिन-जिन सरकारी सेवकों का झारखंड राज्य गठन के पश्चात झारखंड में सेवा ली गई है वैसे सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आरक्षण संबंधी सभी तरह की सुविधा दी जानी है. जिसकी मांग आज समिति के लोगों ने डीसी से की है. प्रतिनिधिमंडल में कैलाश शाह, जवाहर लाल सिंह, राजू रजक, जमुना दास, डीएन सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही