Search

 
 
 

आदित्यपुर : आवास बोर्ड के घरों में 10 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों को आवास आवंटन करने की मांग

 
[caption id="attachment_422958" align="aligncenter" width="581"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Awas-Board.jpg"

alt="" width="581" height="858" /> सौंपे गए पत्र की छायाप्रति.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : आवास विभाग तथा आवास बोर्ड मुख्यालय रांची को इंडियन वेलफेयर सोसायटी ने ज्ञापन सौंप कर वर्षों से रह रहे अवैध कब्जाधारियों को क्वार्टर, प्लॉट या फ्लैट आवंटित करने की मांग की है. सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार दास ने झारखंड सरकार के आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे तथा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक अमित कुमार को पत्र सौंपा है. जिसमें आवास बोर्ड के अन्तर्गत बने फ्लैट अथवा मकान में लगातार दस वर्षों तक रहने वाले लोगों से उचित मूल्य लेकर घर उसके नाम से आवंटन करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-middle-aged-dies-after-being-struck-by-lightning-in-kotgarh/">नोवामुंडी

: कोटगढ़ में वज्रपात की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

बहुत से लोगों ने सबूत दिखाकर करवाया है आवास आवंटन

मुकेश कुमार दास ने कहा कि आवास बोर्ड में दस या उससे अधिक वर्षों से एक घर में रहने वाले के नाम से आवंटन करने का प्रावधान है जिसके तहत पूर्व में बहुत लोगों ने दस वर्षों तक लगातार घर में रहने का सबूत दिखा कर घर अपने नाम से आवंटन करवाया था. लेकिन बहुत से लोग किसी कारण वश आवंटन नहीं करवा पाए. संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार दास ने वैसे लोगों को पुन: एक अवसर देने की मांग आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक और आवास विभाग के प्रधान सचिव से रांची जाकर की है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही