Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व मुआवजे की मांग, भाजपा एससी मोर्चा ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के सरायकेला जिला प्रभारी ब्रह्मानंद झा के नेतृत्व में आरआईटी मंडल के महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव एवं पंकज सिंह ने सरायकेला एडीसी सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा. जिसमें आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आए बाढ़ से संबंधित मुआवजा एवं साफ सफाई की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 20 एवं 21 अगस्त को आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत भीषण बाढ़ आने के कारण बस्ती के क्षेत्र के लोगों को अत्यंत दयनीय स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसमें बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हुई. अनेकों घर एवं आवश्यक वस्तुएं क्षतिग्रस्त हुए एवं घर द्वार की स्थिति भयावह बनी हुई है. इसे भी पढ़ें :  सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-condolence-meeting-in-the-stadium-on-the-death-of-the-young-player/">सरायकेला

: युवा खिलाड़ी के निधन पर स्टेडियम में शोकसभा

पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता देने की मांग

बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में ज्यादातर कमजोर वर्ग के लोग रहते हैं जो कि दैनिक रोजगार कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं. अभी पानी हटने के बाद क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है. इससे महामारी भी उत्पन्न हो सकती है. अतः विशेष टीम बनाकर एक सर्वे कर साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जाए, जिससे महामारी से निजात मिल सके. सभी पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति के रूप में सरकारी सहायता भी दी जाए. बाढ़ अचानक आने के कारण सूचना भी सही ढंग से नहीं दी गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-vijay-nagar-of-ward-8-electricity-supply-is-being-done-in-the-houses-with-the-help-of-bamboo-ball/">आदित्यपुर

: वार्ड-8 के विजय नगर में बांस-बल्ली के सहारे घरों में हो रही विद्युत सप्लाई
एकाएक कई फाटक खोल खोल दिए गए थे, जबकि पूर्व में मौसम विभाग के अनुमान पर पूर्व से ही प्रशासन द्वारा फाटक को धीरे-धीरे क्रमिक रूप से खोला जाता था. आगे इस विषय पर ध्यान दिया जाए. एडीसी सुबोध कुमार ने सभी विषय पर ध्यान पूर्वक गंभीरता से विचार कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही