Search

आदित्यपुर : हीट वेव को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय में गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने सरायकेला जिला शिक्षा अधीक्षक से प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को हीट वेव की भयावहता को देखते हुए गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी स्कूल में गर्मी छुट्टी समाप्त हो गई है, लेकिन सूर्य भगवान का प्रकोप अब भी भयानक रूप से चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-found-at-night-in-the-mountainous-area-on-the-way-from-ichagoda-to-gowai/">चाईबासा

: इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते में पहाड़ी क्षेत्र में रात को मिला आईईडी
ऐसे में भारी गर्मी में बच्चे जब स्कूल से छुट्टी के उपरांत घर लौट रहे होते हैं तब वे बेहाल हो जाते हैं. इसी के मद्देनजर उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिख कर स्कूलों की गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया है और उनकी अर्जी को शिक्षा सचिव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp