Search

आदित्यपुर : गरीब उपभोक्ताओं पर बिजली बिल जुर्माना नहीं लेने व किस्तों में बिल लेने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने गरीब उपभोक्ताओं पर बिजली बिल भुगतान में जुर्माना नहीं लगाने और किस्तों में बिल लेने की मांग की है. बाबू तांती ने उन्हें बताया कि आदित्यपुर मजदूरों का शहर है यहां के लोगों के पास इतनी आय नहीं है कि वे हर महीने रेग्युलर बिजली बिल जमा कर सकें. इसे भी पढ़ें : जीएसटी">https://lagatar.in/gst-council-meeting-on-july-11-tax-evasion-online-gaming-casino-will-be-discussed/">जीएसटी

परिषद की बैठक 11 जुलाई को, टैक्स चोरी, ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो पर होगी चर्चा
चूंकि उन्हें एक सीमित आय में ही बीमारियों का इलाज, बच्चों की फीस आदि भरनी पड़ती है. जिसे देखते हुए उन्हें बिजली बिल भुगतान करने में जुर्माना नहीं लगाने और बिल जमा करने में दो तीन माह की देर हो जाने पर इनका बिल किश्तों में लिया जाय. इस मांग पर कार्यपालके अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे शीर्षस्थ अधिकारियों से सलाह लेकर इस पर विचार करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp