Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वृद्धा-विधवा पेंशन दो हजार प्रतिमाह करने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, दिव्यांग की पेंशन राशि दो हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग आदित्यपुर विकास समिति ने की है. इसे लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 11 अप्रैल को सीएम को संबोधित एक ज्ञापन गम्हरिया के अंचलाधिकारी को सौंपा जाएगा. यह जानकारी उन्होंने पुरेन्द्र नारायण ने एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांगजनों को मात्र एक हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब 7780, सरायकेला- खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-water-towers-in-guavasai-and-paltansai-deteriorated-since-2019-villagers-forced-to-drink-chuan-water/">नोवामुंडी

: गुवासाई व पलटनसाई में 2019 से दो जलमीनार खराब, ग्रामीण चुआं का पानी पीने को विवश

तत्काल 50 हजार रुपये उपलब्ध कराने की मांग

उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रुपए के स्थान पर मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने की मांग सरकार से की है. बता दें कि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को चार-चार लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ एक लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है. साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि बीडीओ या सीओ द्वारा प्रदान की जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार व श्राद्ध कर्म संपन्न करा सके. शेष राशि पूर्व की भांति सरकार मृतक के आश्रित को उपलब्ध करावे. प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही