Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : साउथ बिहार व टाटा-छपरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान भारत सरकार के अनुसूचित जनजातीय कार्य मामले के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर कांड्रा और आदित्यपुर स्टेशन पर टाटा पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और टाटा छपरा रेल गाड़ी की पुनः ठहराव कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान गणेश महाली ने भाजपा के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नरेंद्र त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा से मुलाकात कर संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किए किया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-the-walls-of-many-peoples-houses-collapsed-due-to-incessant-rains/">जगन्नाथपुर

: लगातार हो रही बारिश से कई लोगों के घर की ढही दीवारें
इस मौके पर आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आर.आई.टी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, जिला मंत्री कुबेर सारंगी, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, राजनगर पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो, राजनगर पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दारोगा, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी, युवा मोर्चा जिला कार्यक्रम संयोजक सुरज तिवारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही