Search

आदित्यपुर : नगर निगम से वार्ड 30 स्थित पार्क का जीर्णोद्धार करने की मांग

Adityapur (Sanjeev mehta) : भाजपा नेता सतीश शर्मा ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद से मिलकर शुक्रवार को एक ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए वार्ड 30 स्थित पार्क की बदहाली एवं लगातार हो रही सरकारी संपति की चोरी पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड 30 में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जनता हित में लगभग 1 करोड़ 21 लाख की लागत से एक भव्य और सुंदर पार्क का निर्माण किया गया था. परंतु निर्माण के बाद से नगर निगम द्वारा इसके रख रखाव को लेकर किसी भी प्रकार की पहल नही की गई जिस इस पार्क की स्थिति काफी बदतर हो गई है. आए दिन यहां चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हो चुका है. पार्क में अंधेरा होने के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है. जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बुधवार की रात पार्क से पानी की टंकी चोरी का प्रयास किया गया. सतीश शर्मा ने इस पार्क पर ध्यान देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mp-geeta-koda-and-madhu-koda-visited-jln-college/">चक्रधरपुर

: सांसद गीता कोड़ा व मधु कोड़ा ने जेएलएन कॉलेज का किया दौरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp