Search

 
 
 

Adityapur : सड़क से अतिक्रमण हटाने की एसडीओ से मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष और थाना शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र नाथ चौबे ने सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी से आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक से आदित्यपुर थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस चौड़ी सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहनों का गुजरना और आम जनता के लिए बहुत ही कष्टकारक और परेशानी का कारण बन गया है. यह दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित कर रहा है. इस सड़क पर अतिक्रमण पूरी तरह सीआरपीसी की पुरानी धारा 133 और बीएनएसएस की धारा 292 यानि पब्लिक न्यूसेंस को आमंत्रित करता है. बता दें कि इस अतिक्रमण के विरुद्ध एसडीओ ने पहले ही अतिक्रमण हटाने का आदेश 5 अक्टूबर को ही सीओ गम्हरिया, नगर निगम के प्रशासक और आदित्यपुर थाना प्रभारी को दिए हैं, लेकिन अब तक इन पदाधिकारियों द्वारा इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया है. पर्व के दिन आ रहे हैं, इसलिए इस सड़क पर और भी भीड़ बढ़ेगी. इन बातों का जिक्र करते हुए चौबे ने अनुमंलाधिकारी से निवेदन किया है कि कानूनी कार्रवाई कर इस सड़क पर से अतिक्रमण हटायें. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-of-maubhandar-jharkhand-labor-union-at-tamra-pratibha-manch-ground/">Ghatshila

: ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में मऊभंडार झारखंड श्रमिक संघ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही