Search

आदित्यपुर : गम्हरिया के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य मंत्री से मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोल्हान मानवाधिकार संगठन के लोगों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर शनिवार को उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आदित्यपुर गम्हरिया के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई. ज्ञापन में कहा गया कि आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में करीब चार लाख की आबादी है लेकिन यहां आपातकालीन चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-presented-roses-to-bike-riders-without-helmets/">चतरा

: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को पुलिस ने भेंट किया गुलाब

स्वास्थ्य मंत्री ने किया आश्वस्त

ऐसे में यहां सरकारी व गैर सरकारी कई अस्पताल व नर्सिंग होम हैं, लेकिन उनमें किसी दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की जान बचाने या इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. यहां के लोगों को मजबूरन पड़ोसी जिले के जमशेदपुर के अस्पतालों मसलन एमजीएम अस्पताल या टीएमएच जाना पड़ता है. जिनके लिए यहां एक बेहतर अस्पताल की जरूरत महसूस हो रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इस ओर पहल करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के प्रवक्ता अनिल कुमार और विवेक शर्मा शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp