Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया पंचायत के बाल्मीकि नगर से नामो टोला सड़क के पुनर्निर्माण की डीसी से की गई मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने बुधवार को डीसी अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर छोटा गम्हरिया पंचायत में बाल्मीकि नगर से नामो टोला सड़क के पुनर्निर्माण और लापरवाही के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि छोटा गम्हरिया पंचायत के बाल्मीकि नगर से नामो टोला जाने वाली पीसीसी सड़क काफी सुदृढ़ थी और आवागमन भी सुचारू रूप से हो रही थी. लेकिन जुस्को द्वारा इस सड़क के बीचो-बीच जेसीबी से गड्ढा खोदकर केबल बिछाया गया और गड्ढे को इसी तरह छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-electricity-will-be-disrupted-for-three-hours-today-in-many-areas/">चांडिल

: कई इलाकों में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
इसके कारण अच्छी खासी सड़क कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो गई है. साथ ही इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने डीसी से उक्त सड़क को जुस्को द्वारा जल्द से जल्द सुदृढ़ीकरण कराने और इस लापरवाही के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-younger-brother-who-killed-the-elder-brother-with-an-ax-in-tonto-arrested-sent-to-jail/">चाईबासा

: टोंटो में बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही