Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड संख्या 22 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क समाप्त करने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क समाप्त करने की मांग स्थानीय पार्षद सुधीर कुमार ने अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद से की है. इस संबंध में पार्षद ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स संग्रहण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क को अनिवार्य कर दिया गया है. पार्षद बताया कि एस टाइप हाउसिंग कॉलोनी है जो कि वार्ड नंबर 22 में स्थित है. इस कॉलोनी का निर्माण बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा वर्ष 1970 में किया गया था, जो कि वर्तमान में झारखंड राज्य आवास बोर्ड है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-15-days-ultimatum-to-deposit-outstanding-electricity-bills-to-50-government-offices/">आदित्यपुर

: 50 सरकारी कार्यालयों को बकाया बिजली बिल जमा करने का 15 दिन का अल्टीमेटम

हार्वेस्टिंग शुल्क अनिवार्य करना उचित नहीं

उन्होंने कहा है कि इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क अनिवार्य करना उचित नहीं है. इस शुल्क बढ़ोतरी से कॉलोनी वासियों को आर्थिक परेशानी हो रही है. पार्षद को अपर नगर आयुक्त आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर सकारात्मक पहल किया जाएगा. इस संबंध में सुडा (स्टेट अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी) के निदेशक के पास जल्द ही पत्राचार करके समस्या का अतिशीघ्र निष्पादन करने का प्रयास होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही