Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : विको मोड़ से उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट लाइट ठीक करने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब हैं. लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट जल रहे हैं. इस मामले में आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेएआरडीसीएल को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को कहा है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद हैं. इस संबंध में गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एसएन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी देते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध किया था. पुरेंद्र नारायण सिंह तुरंत ही जेआरडीसीएल के अधिकारी सत्या प्रमोद से बात कर इन्हें दुरुस्त करने को कहा था. इसके लिए उन्हें आश्वासन भी मिला था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-annual-training-camp-of-ncc-organized-at-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आंदोलन की दी चेतावनी

लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सिर्फ लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट अभी तक ठीक हो पाया है. विद्युत विभाग द्वारा घोड़ाबाबा स्थित चौक का ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदले जाने के कारण विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक के स्ट्रीट लाइट को पावर नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण स्ट्रीट लाइट बंद है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल को 48 घंटे के अंदर में टाटा-कांड्रा मार्ग में लगे सभी स्ट्रीट लाइट को चालू करने की मांग करते हुए कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने पर 5 जून को जेआरडीसीएल के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही