Search

 
 
 

Adityapur  : वार्ड 17 को समस्याओं से निजात दिलाने की मांग

 
  • प्रभात नगर विकास समिति ने नगर निगम के प्रशासक को लिखा पत्र
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  प्रभात नगर विकास समिति के प्रबुद्ध जनों ने नगर निगम के प्रशासक को त्राहिमाम पत्र लिखकर वार्ड 17 को समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है. अपनी समस्याओं में प्रबुद्धजनों ने कहा है कि प्रभात पार्क का मुख्य गेट को खुलवाया जाये और निःशुल्क प्रवेश करने की व्यवस्था की जाये. साथ ही पेयजल की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि पाइप लाइन जलापूर्ति से वंचित वार्ड 17 को रेड जोन घोषित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर अविलंब डीप बोरिंग की व्यवस्था नगर निगम द्वारा करवायी जाये. इसे भी पढ़ें :  यूपी">https://lagatar.in/up-six-members-of-the-same-family-died-due-to-oxygen-cylinder-explosion/">यूपी

: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/1-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावा वार्ड के खराब पड़े हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, जल जमाव, नाली व साफ सफाई की व्यवस्था नियमित कराई जाए. वार्ड में नियमित रूप से प्रतिदिन कचरा उठाव नहीं होता है. अतः कचरा वाहन नियमित रूप से भेजने की व्यवस्था की जाये. घनी आबादी वाले मोहल्ले के बीच से खटालों तथा बकरी गोदाम को अविलंब हटवाने की व्यवस्था की जाये. होल्डिंग टैक्स में की बढ़ोतरी को तत्काल रोका जाये. इसके अलावा प्रभात पार्क में बने सामुदायिक भवन की देखरेख और रख-रखाव के लिए मोहल्ले के लोगों की कमेटी बनाई जाये. इसे भी पढ़ें :  भाजपा">https://lagatar.in/santosh-and-balwant-can-prove-to-be-vote-cutters-for-bjp/">भाजपा

के लिए वोटकटवा साबित हो सकते हैं संतोष व बलवंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही