Search

 
 
 

आदित्यपुर : इच्छापुर में तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य को शुरू कराने की मांग की गई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से होने वाली तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करने को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त को शनिवार को ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि बस्ती के कुछ लोग तालाब की जमीन को अतिक्रमण कर रखे हैं, यही अतिक्रमणकारी विरोध कर रहे हैं. बस्ती के 90 फीसदी लोग तालाब का सौंदर्यीकरण चाहते हैं. जबकि 10 फीसदी लोग विरोध कर रहे हैं. इन विरोधियों को स्थानीय विधायक सह मंत्री चम्पई सोरेन का संरक्षण प्राप्त है. जिसकी वजह से उन्होंने कार्य पर तत्काल रोक लगा रखी है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-transfer-of-all-doctors-and-para-medical-staff-of-esic-hospital/">आदित्यपुर

: ईएसआईसी अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पारा मेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण

नगर निगम के मापी कराने का ग्रामीण कर रहे है विरोध

जबकि इस तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास खुद मंत्री जी ने किया हैं. बता दें कि नगर निगम के वार्ड 25 में इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. यह बस्ती का पुराना तालाब है जिसका रकवा 5 बीघा में है. वर्तमान में 67 वर्गफीट में तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. वैसे बस्तीवासी जो तालाब की जमीन का अतिक्रमण कर रखे हैं उन्हें भय है कि इससे उनके घर के द्वार को नुकसान हो सकता है. इस बात को लेकर विरोध किया जा रहा है. शनिवार को बस्ती के लोगों ने कांग्रेस नेता मनोज मंडल के नेतृत्व में नगर निगम के प्रशासक से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि इससे पूर्व भी इस मुद्दे को लेकर शिव मंदिर में निवर्तमान पार्षद धीरेन महतो ने आमसभा बुलाई थी और बस्तीवासियों से राय मशविरा किया था. जिसमें दोबारा मापी कराने का निर्णय लिया गया था. अब जबकि नगर निगम के द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर मापी कराई जा रही है तो ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-fair-price-dealer-association-held-a-review-meeting/">झारखंड

हाईकोर्ट की जज अनुभा रावत चौधरी पहुंची सिमडेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही