Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : स्कूलों में नहीं आया विभागीय पत्र, असमंजस में शिक्षक, अब भी बना रहे बायोमीट्रिक हाजिरी

Advertisement
Advertisement
Adityapur : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. लेकिन शिक्षा विभाग को कोई पत्र नहीं मिलने से विभाग व शिक्षक असमंजस में हैं. शिक्षक अभी भी बायोमीट्रिक हाजिरी बनाने को मजबूर हैं. बच्चे घर बैठे ऑनलाइन कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं. बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग ने 15 जनवरी तक सभी प्रकार के सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद सरायकेला जिले के प्रायः सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक बुधवार तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस ही बना रहे हैं. पूछे जाने पर शिक्षकों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन जनवरी को आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, किंतु मुख्य सचिव स्तर से जो पत्र जारी हुआ उसमें बायोमीट्रिक अटेंडेंस संबंधी कोई उल्लेख अंकित नहीं है. इसके कारण जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी जो मार्गदर्शन प्रदान किए गए हैं, उनमें भी कहीं भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस बनाने अथवा नहीं बनाने का कोई जिक्र नहीं है. पूर्व में विभागीय स्तर पर निर्देश दिया गया था कि बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं होने पर शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-dead-body-of-the-martyrs-bodyguards-of-the-former-mla-was-lying-on-the-spot-overnight-police-arrived-in-the-morning/">चाईबासा

: पूर्व विधायक के शहीद अंगरक्षकों का शव रात भर पड़ा रहा घटनास्थल पर, सुबह पहुंची पुलिस
इस भय से जब तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाने संबंधी विभागीय आदेश नहीं निर्गत हो जाता, तब तक शिक्षक जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं. हालांकि बायोमीट्रिक अटेंडेंस बनाने पर होने वाले जोखिम से शिक्षक अनजान नहीं हैं, बल्कि इससे होने वाले संभावित संक्रमण का भी भय उन्हें सता रहा है. किंतु इस संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

रात आठ बजते ही सारी दुकानें बंद हो गईं

जानकारों के मुताबिक विगत 3 जनवरी को राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद जारी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के ट्वीट में भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाने संबंधी निर्णय की जानकारी दी गई है. लेकिन जब बात विभागीय आदेश निकालने की आई तो मामले पर सस्पेंस का पर्दा डाल दिया गया. दूसरी ओर मंगलवार की शाम 8 बजते ही आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा और आसपास के सभी क्षेत्रों में दुकानों के शटर गिर गए और बाजारों में सन्नाटा पसर गया. लंबे अरसे से मास्क को भूल चुके लोग एक बार फिर मास्क लगाए बाजार में नजर आने लगे हैं. हालांकि बाजार में भीड़ भाड़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही