Search

आदित्यपुर : जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन एवं आवेदन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अरवा राजकमल और अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री के कर कमलों से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत संचालित उत्कृष्ट विद्यालय का कार्यक्रम शुभारंभ हो चुका है. इसके अंतर्गत जिले के चयनित तीन विद्यालयों में शैक्षिणक सत्र 2023-24 में सीबीएसई के तहत संबद्धता प्राप्त कर संचालित किया जाना है. उक्त विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. इसके लिए इच्छुक अभिभावक 15 मई तक संबंधित विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-foundation-stone-for-construction-of-bathing-ghat-on-munda-talab/">तांतनगर

: मुंडा तालाब पर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास

22 मई तक घोषित कर दिया जाएगा रिजल्ट

उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में सीट से अधिक आवेदन आने के उपरांत 19 मई को मेरिट टेस्ट का आयोजन किया जाएगा जिसका रिजल्ट 22 मई तक घोषित कर दिया जाएगा. डीसी ने कहा कि इन उत्कृष्ट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब, साइंस लैबोरेट्री, लाइब्रेरी की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के तौर पर इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा भी दी जा रही है. निजी विद्यालयों की तर्ज पर इन सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है. उपायुक्त ने कहा कि नामांकन हेतु आवेदन की प्रक्रिया 2 मई से प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 15 मई 2023 तक है. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने हेतु jepc.jharkhand.gov.in लिंक का उपयोग करें तथा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन हेतु सभी संबंधित विद्यालय से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है एवं जिले के वेबसाइट seraikela.nic.in पर भी फार्म उपलब्ध है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp