Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए 100 से अधिक फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त अरवा राजकमल ने सुना. वे क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए और मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देश दिया. बता दें कि कार्यक्रम में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सम्बन्धित मामले समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. आज जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया समिति द्वारा सरकारी भूमि अधिग्रहण करने, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट संबंधित मामले, अनुकम्पा आधारित मामले, कोविद संक्रमण से मृत के आश्रित को मुआवजा भुगतान से संबंधित मामले आए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-procession-taken-out-by-various-organizations-on-hindu-new-year-slogans-of-jai-shri-ram-raised/">आदित्यपुर
: हिन्दू नव वर्ष पर विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, लगे जय श्रीराम के नारे [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : सप्ताहिक जनता दरबार में 100 से अधिक फरियादियों से मिले उपायुक्त

Leave a Comment