Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : साप्ताहिक जनता दरबार में फरियादियों से मिले उपायुक्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से क्षेत्रों से आये दर्जनों फरियादी महिला पुरुष से उपायुक्त अरवा राजकमल रूबरू हुए. सभी ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. उपायुक्त अरवा राजकमल ने क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं को सुना और मामलों को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देश दिये. जनता दरबार में सरकार के जनकल्याणकारी योजना जैसे राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य संबंधित मामले समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-defense-minister-manohar-parrikar-remembered-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

जनता दरबार में इन मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, रैयती भूमि अधिग्रहण, कांड्रा टॉल टैक्स के पास स्थित दुकान के सामने से सिनेज बोर्ड स्थानांनतरित करने, खरसावां प्रखंड में पीसीसी सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका चयन, राशन कार्ड से नाम हटाने, जोड़ने समेत कई मामले आए. बताते चलें कि आंगवाड़ी सेविका चयन संबंधित मामले में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच करने तथा कांड्रा टॉल टैक्स के पास से बोर्ड हटाने का आदेश अंचलाधिकारी को दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही