Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपने कक्ष में आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, आपसी बंटवारा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, भू-अर्जन कार्यालय, तालाब जीर्णोद्धार, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले, विभिन्न विद्यालयों में स्थानीय भाषा में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समेत कई मामले को सुना. इनमें से कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के रोड संख्या 15 से आई एक महिला ने कहा कि उनके पिता का पैर टूट गया है जिसके इलाज में आनेवाले खर्च वहन नहीं कर पा रही है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-now-sp-should-order-the-arrest-of-dahu-yadav-babulal/">मुख्यमंत्री
जी अब तो दाहू यादव की गिरफ्तारी का आदेश एसपी को दीजिए : बाबूलाल
: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जी अब तो दाहू यादव की गिरफ्तारी का आदेश एसपी को दीजिए : बाबूलाल
सिविल सर्जन को इलाज सुनिश्चित करने का दिया आदेश
सरकारी अस्पताल में जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने हेतु रेफर कर दिया गया है. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिसके वजह से वह अपने पिता का इलाज नहीं करा पा रही है. इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार को उक्त मामले से अवगत कराते हुए उन्हें यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को चिकित्सीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि लाभुक मरीज या उनके आश्रित के साथ समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र रेफर अस्पताल में एडमिट करा कर बेहतर इलाज का प्रबंध कराएं. इसके लिए पीड़ित महिला को योग्यता अनुसार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाएं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-student-of-polytechnic-college-committed-suicide-by-hanging/">बहरागोड़ा: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Leave a Comment