Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त-एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम में सम्पन्न होगा. मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ. रिहर्सल का उपायुक्त अरवा राजकमल और एसपी आनंद प्रकाश ने निरीक्षण किया. उपायुक्त ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन आयोजित होने वाले परेड की तैयारी का निरीक्षण किया. समारोह की तैयारी को लेकर पिछले चार दिनों से परेड का रिहर्सल किया जा रहा था. मंगलवार को डीसी अरवा राजकमल व एसपी आनंद प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-launched-road-safety-awareness-campaign/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

मंत्री चंपाई सोरेन करेंगे झंडोतोलन

उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी का उत्साह व‌र्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह व देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें. राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुए इसका पूर्ण सम्मान करें. उपायुक्त ने जिलावासियों से बिरसा मुंडा स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि झंडोतोलन मंत्री चंपई सोरेन करेंगे. वहीं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने परेड को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान सभी टीमों को उनकी बेहतर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया. इस बार परेड में कुल 111 टुकड़ियां शामिल हैं जिसमें सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, एनसीसी व स्कूली बच्चे शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही