Search

 
 
 

आदित्यपुर : सप्ताहिक जनता दरबार में आए फरियादियों से मिले उप विकास आयुक्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रवीण कुमार गागराई मिले. सप्ताहिक दरबार में मुख्य रूप से केसीसी ऋण योजनाओं के लाभ, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, बंद पेंशन योजना को पुनः चालू करने, पेंशन योजना से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्यालय प्रधान को हस्तांतरित करते हुए मामलों के निष्पादन सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए. उप विकास आयुक्त ने साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए प्राप्त मामलों का जांचोपरान्त निष्पादन निश्चित रूप से कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-arrested-after-two-years-in-case-of-grabbing-government-land/">जमशेदपुर

: सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही