Search

 
 
 

Adityapur : सालडीह में सोमवार की रात डिप्टी मेयर पर करना था हमला

 
  • पुलिस की मुस्तैदी की वजह से प्लान बदला और सुबह सुभाष को मारी गोली
  • सुभाष की स्थिति गंभीर, टीएमएच से कोलकाता रेफर
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के सालडीह में सोमवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी पंडाल के उद्घाटन के समय ही अपराधियों की गोलीबारी करने का प्लान था. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अपराधियों के निशाने पर डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से अपराधियों का प्लान बदल गया और सुबह उनके निशाने पर दीपक मुंडा हत्याकांड के गवाह सुभाष प्रमाणिक आ गए. जिसपर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बता दें कि डिप्टी मेयर अमित सिंह का बालू घाट संचालित करने वाले भाजपा नेता स्वर्गीय दीपक मुंडा की हत्या करीब 6 साल पूर्व कृष्णा गोप ने कर दी थी. इसके बाद से ही अमित सिंह अपराधी कृष्णा गोप के निशाने पर हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagora">https://lagatar.in/baharagora-residents-troubled-due-to-water-logging/">Baharagora

: जलजमाव के कारण बस्तीवासी परेशान
चूंकि अमित सिंह की गवाही से ही कृष्णा गोप को दीपक मुंडा हत्याकांड में सजा हो चुकी है. इस हत्याकांड के दूसरे गवाह सुभाष प्रमाणिक भी हैं. ताजा घटनाक्रम में सुभाष प्रमाणिक अपराधी संतोष थापा गुट से जुड़े हैं और अपराध की दुनिया छोड़ अन्य कारोबार में लगे हैं. बता दें कि दीपक मुंडा के बाद एस टाइप चौक पर एक बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी सुजय नंदी की भी हत्या का आरोप कृष्णा गोप पर है. सुभाष प्रमाणिक इस हत्याकांड का भी गवाह है. फिलहाल सुभाष प्रमाणिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली कंधे के साथ गले में भी लगी है. टीएमएच के चिकित्सकों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही