Search

 
 
 

Adityapur: उप नगर आयुक्त की रिपोर्ट में पेड़ काटे जाने की पुष्टि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के पेड़ काटे जाने के मामले में सोमवार को उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में उप नगर आयुक्त ने पेड़ काटे जाने की पुष्टि की है.

नगर निगम की निगरानी टीम के साथ किया था निरीक्षण

उन्होंने अपने रिपोर्ट में कहा है कि पार्क की मूल संरचना से छेड़छाड़ किए बिना ठेकेदार को व्यवसाय की अनुमति दी गई थी. लेकिन ठेकेदार द्वारा पार्क में लगाये गए करीब 25 से 30 पेड़ को काटा गया है जो जघन्य अपराध है. अब इस मामले में जिले के डीएफओ जांचोपरांत उचित कार्रवाई करेंगे. बता दें कि नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेड़ काटे जाने मामले को लेकर यहां के स्थानीय बुद्धिजीवी काफी आक्रोशित हैं. जिसको देखते हुए उप नगर आयुक्त ने नगर निगम की निगरानी टीम के साथ सोमवार को निरीक्षण किया था.

जांच संपन्न होने तक पार्क में तालाबंदी

इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश सिंह द्वारा मिले निर्देश अनुसार सोमवार को उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेड़ काटे जाने वाले शिकायत को लेकर निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने प्रथम दृष्टया पेड़ काटे जाने का मामला सही पाया है. इसके बाद निर्धारित टीम के साथ आज मौके पर रिपोर्ट बनाई गई है. जिसे प्रशासक को सौंपा गया है. जांच संपन्न होने तक फिलहाल पार्क में तालाबंदी कर दी गई है ताकि वस्तु स्थिति किसी के द्वारा बदली ना जा सके. उन्होंने बताया कि संवेदक को एकरारनामे में मूल संरचना को छेड़छाड़ किए बगैर व्यवसाय करने की अनुमति दी गई है लेकिन ठेकेदार ने पेड़ काटकर मूल संरचना से छेड़छाड़ की है अब उनके विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : दोबारा">https://lagatar.in/increase-of-61-percent-in-the-average-assets-of-71-mlas-who-are-contesting-again-in-the-election-arena/">दोबारा

चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे 71 विधायकों की औसत संपत्ति में 61 फीसदी का इजाफा
[wpse_comments_template]">https://lagatar.in/increase-of-61-percent-in-the-average-assets-of-71-mlas-who-are-contesting-again-in-the-election-arena/">e_comments_template]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही