Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस डाटा के लिए देवाशीष प्रधान बनाए गए नोडल पदाधिकारी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार की शाम 4 बजे अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सॉलिड यूजर चार्जेस के वसूली हेतु प्रारंभिक कार्य की समीक्षा बैठक की गई. जिसमें नेटविंड सॉल्यूशन के द्वारा सर्वे वर्क एवं पूरे कार्य हेतु डेवलप किए गए सॉफ्टवेयर की प्रेजेंटेशन दी गई. नगर निगम की वेबसाइट पूर्णत हाईटेक होगी जिसमें नगर निगम के सभी कार्यों की अद्यतन जानकारी सभी शाखाओं के नोडल पदाधिकारी समेत सभी कर्मियों का कांटेक्ट नंबर, टेंडर की जानकारी, लॉज, बैंक्वेट हाल, होर्डिंग, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, जलापूर्ति सेप्टिक टैंक के उपलब्धता सभी नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन एक्सेस बहुत ही सरल तरीके से की जा सकेगी. सॉलिड यूजर चार्जेस के वसूली पूर्व होल्डिंग समेत अन्य मुख्य जानकारियां वेबसाइट में उपलब्ध कराने का निर्देश अपर नगर आयुक्त द्वारा दिया गया. होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस संबंधित डाटा की मॉनिटरिंग के लिए नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान को, सॉलिड यूजर चारेफेस मॉनिटरिंग के लिए शकील अनवर मेंहदी, होर्डिंग एवं अन्य दुकानों एवं बाजार शाखा से संबंधित अन्य सेवाओं की मॉनिटरिंग हेतु सौरव कुमार वर्मा, जलापूर्ति हेतु टैंकर की उपलब्धता के लिए कनीय अभियंता रितेश कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-worship-pandals-of-the-city-will-be-under-cctv-surveillance-magistrates-will-be-posted-in-three-categories/">जमशेदपुर

: सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे शहर के सभी पूजा पंडाल, तीन कैटेगरी में तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
डमी वेबसाइट की परीक्षण किया गया एवं मंगलवार तक सभी डाटा को अपलोड करने हेतु अपर नगर आयुक्त द्वारा एजेंसी को निर्देश दिया गया. अपर नगर आयुक्त के द्वारा सॉलिड यूजर चार्जेस के वसूली पूर्व आम जनता को जानकारी देने हेतु आईईसी एक्टिविटी कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक सौरव वर्मा, देवाशीष प्रधान, अनंत खालको, अजय कुमार, टैक्स कलेक्टर रविन्द्र राम, शशि शेखर, स्पैरो सॉफ्टेक के प्रतिनिधि अनूप एवं नेटविंड सॉल्यूशन के नवनीत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही