Search

 
 
 

आदित्यपुर विकास समिति ने की जेपी उद्यान मुख्य सड़क निर्माण की मांग, डीसी को सौंपा मांगपत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग से जयप्रकाश उद्यान (गेट नंबर- 1) से होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण की मांग आदित्यपुर विकास समिति ने की है. इसे लेकर गुरुवार को समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल से मुलाकात की. पुरेंद्र ने डीएमएफटी फंड से सड़क निर्माण किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है. उपायुक्त अरवा राजकमल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के उपरांत कहा कि उक्त सड़क के निर्माण में अत्यधिक फंड की आवश्यकता है. वर्तमान में जिला के पास डीएमएफटी फंड में मात्र लगभग दो करोड़ रुपए ही हैं. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम से मोबाइल पर बात की और उपरोक्त सड़क बनाने के संबंध में जानकारी मांगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-16-students-of-nit-jamshedpur-selected-in-various-companies/">आदित्यपुर

: एनआईटी जमशेदपुर के 16 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन

जल्द ही अपर नगर आयुक्त से मिलेगी समिति

अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम ने उपायुक्त से 15वें वित्त आयोग की राशि से आने वाले दिनों में उपरोक्त सड़क बनाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने और स्वीकृति हेतु एचएलएमसी (हाई लेवल मोनिटरिंग कमेटी) में भेजने की बात कही. इस संबंध में पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि उनके अथक प्रयास से वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल ने कुछ शर्तों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग से जयप्रकाश उद्यान (गेट नंबर- 1) से होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. शीघ्र ही जयप्रकाश उद्यान के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर विकास समिति के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त से भी मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ प्रमोद गुप्ता, सत्य प्रकाश, एसडी प्रसाद, देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही