Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : विकास समिति ने बुजुर्गों के बीच अंगवस्त्र व छाता का किया वितरण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 32 स्थित रोड नंबर- 15 मैदान में बुजुर्गों, माताओं, बहनों के बीच छाता वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा 300 सीनियर सिटीजन के बीच धूप एवं बरसात से बचाव के लिए छाते का वितरण किया गया. साथ ही 30 वरिष्ठ सीनियर सिटीजन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर विकास समिति द्वारा वृद्धा पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और लाभार्थियों के बीच फॉर्म का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है. समय-समय पर सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए प्रदान किए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से दी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-Vikas-Samiti-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-building-of-anganwadi-center-in-rajbeda-village-of-chotanagara-panchayat-is-dilapidated/">किरीबुरू

: छोटानागरा पंचायत के राजबेड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर
उन्होंने कहा कि वे सदैव बड़े बुजुर्गों की सेवा में तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं संचालन देव प्रकाश देवता ने किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बैकुंठ चौधरी, एसएन यादव, सीएल तिवारी, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, आरके अनिल, फौजी शैलेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, आशुतोष गुप्ता, विनोद जयसवाल, ऋषि गुप्ता, श्याम सिंह पूर्ति, सत्यनारायण पांडे, एसबी सिंह, बिंदेश्वरी धारी, शिव चंद्र राय ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही