Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर विकास समिति ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान, एसपी ने कहा-स्वास्थ्यकर्मी कभी रिटायर नहीं होते

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर विकास समिति के तत्वावधान में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदित्यपुर, सापड़ा, कृष्णापुर, ईएसआईसी अस्पताल, आदित्यपुर सहित गम्हरिया अवस्थित सभी नर्सिंग होम के चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफ, एएनएम को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सरायकेला आनंद प्रकाश, विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम गिरिजा शंकर प्रसाद, एडीएम सरायकेला सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ नकुल प्रसाद चौधरी के हाथों यह सम्मान दिया गया. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में युवा उद्यमी रजनीश कुमार सिंह, युवा बिल्डर एवं डेवलपर दीपक रंजन, युवा उद्यमी वीरेंद्र यादव, अलकाडो हेल्थ केयर के निदेशक विजय कुमार उपस्थित थे.

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन नियमित करने का दिया भरोसा

विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सदैव स्वास्थ्य कर्मियों का ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का जीवन मरीजों के प्रति समर्पित रहता है. विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में वेतन को नियमित किया जाएगा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार के मार्गदर्शन में सुधार किया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/purendra-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर तीसरी लहर को रोकें: एसपी

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सरायकेला आनंद प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साहसिक प्रयास से ही हमने करोना पर विजय हासिल की है. उन्होंने लोगों को तीसरी लहर रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सतत अनुपालन किए जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी कभी रिटायर नहीं होते और जीवन की अंतिम सांस तक मरीजों की सेवा करते हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों का जीवन अनुकरणीय है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर मनोरमा सिद्धेश ,डॉ बीना सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ कुणाल बर्मा, डॉक्टर मीरा मुर्मू, डॉक्टर प्रमिला कुमारी, डॉ मुकुल पांडे, डॉक्टर बसंत कुमार, डॉक्टर ज्योति कुमारी, डॉ कुंदन कुमार, डॉक्टर सुजाता पांडे सहित सैकड़ों पारा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसडी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अजय यादव, प्रिंस सिंह, राजेश यादव, विवेक राणा, विनोद कुमार जायसवाल, आयुष कुमार, अमित कुमार झा की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही