Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 17 में दो परिवार की वजह से क्षेत्र में रुका विकास कार्य

 
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की जनता दो परिवार की ज्यादतियों से त्रस्त हैं. थक-हारकर क्षेत्र की जनता ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से फरियाद लगाई है. सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा.  सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि एसएन प्रसाद और मनमथ त्रिपाठी नाम के दो परिवार क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधक बने हुए हैं. सीवरेज-ड्रेनेज, पाइपलाइन, विद्युतीकरण और गैस पाइपलाइन के लिए काम करने वाले एजेंसी के लोगों के साथ बदसलूकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjps-outrage-rally-against-holding-tax-hike/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली

पार्षद की बात भी दोनों नहीं मान रहे

यहां तक कि स्थानीय पार्षद की बात भी दोनों नहीं मान रहे है. दोनों परिवारों की वजह से क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा हुआ है. पूरा इलाका नर्क में तब्दील हो चुका है. पार्षद ने आरोप लगाया है कि दोनों परिवारों द्वारा नक्शा विचलन कर मकान बनाया गया है और जब विकास कार्य हो रहे हैं, तो विरोध कर विकास कार्य अवरुद्ध कर रहें हैं. क्षेत्र के लोगों ने अपर नगर आयुक्त से मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषी परिवार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-81-people-got-free-checkup-done-in-health-checkup-camp-of-marwari-yuva-manch/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी युवा मंच के हेल्थ चेकअप कैंप में 81 लोगों ने कराई नि:शुल्क जांच
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही