Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द शुरू होगा विकास कार्य

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार को मंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष बैठक हुई. बैठक में मंत्री ने सरायकेला नगर पंचायत में विकास, नागरिक सुविधा को उत्कृष्ट करने हेतु पूर्व में घोषित 15 योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मंत्री ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को जुडको कंपनी के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए यथाशीघ्र डीपीआर बनाने को कहा. जुडको लिमिटेड (रांची), सरायकेला अंचल अधिकारी और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शुक्रवार और शनिवार को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर विस्तृत विश्लेषण तथा चर्चा कर डीपीआर निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जुडको के परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना और खरकई नहर प्रमंडल (आदित्यपुर), सरायकेला अंचल अधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जुडको के डीपीएम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-are-facing-problems-due-to-irregular-supply-of-water-complaint/">आदित्यपुर

: पानी की अनियमित आपूर्ति से लोगों को हो रही परेशानी, शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही