Search

 
 
 

Adityapur : नम आंखों से भक्तों ने दी मां दुर्गा को विदाई

 
  • प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा विसर्जन में भक्तों की दिखी आस्था
  • ढोल नगाड़ों व आकर्षक झांकी के साथ निकला विसर्जन जुलूस
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  विजया दशमी के मौके पर विशाल जुलूस निकालकर मां दुर्गा को विदाई दी गई. इस मौके पर भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिली. प्रवीण सेवा संस्थान के विसर्जन जुलूस में आकर्षक झांकी घोड़े के रथ के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. आदित्यपुर कॉलोनी निवासी एवं प्रवीण सेवा संस्थान के सदस्यों ने पंडाल से मां दुर्गा की प्रतिमा को जय प्रकाश उद्यान के घाट पर विसर्जित कराया. ढोल नगाड़ों के बीच जुलूस निकाला गया. प्रतिमा विसर्जन में स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-launched-several-schemes-worth-rs-28-crore/">Jamshedpur

: बन्ना गुप्ता ने किया 28 करोड़ की कई योजनाओं का शुभारंभ
जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक सह प्रवीण सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह कर रहे थे. आदित्यपुर कॉलोनी से होकर विसर्जन जुलूस जय प्रकाश उद्यान खरकई नदी तट पहुंचा. यहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद नम आंखों से सभी भक्तों ने मां दुर्गा को विसर्जित कर विदाई दी. बता दें कि प्रवीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा में 11 दिनों में जमशेदपुर और इसके आस-पास क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा से लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचे थे. 2 अक्टूबर की शाम पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न होने पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने नगरवासियों और प्रशासन के प्रति आभार जताया है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-a-young-man-and-a-woman-seriously-injured-after-being-hit-by-an-unknown-car/">Ghatshila

: अज्ञात कार की चपेट में आने से महिला समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही