Search

 
 
 

आदित्यपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ के कीर्तन में झूमे भक्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा रैन बसेरा कॉलोनी आदित्यपुर में बाबा नाम केवलम कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया. संघ के संत बाबा लाल बिहारी ने कहा बाबा शब्द का अर्थ होता है सबसे अधिक प्रियजन, क्योंकि परम पुरुष सब के पिता हैं. जिस तरह से उनके भक्त लोग उनका नाम "बाबा नाम केवलम्" कीर्तन करते हैं उसी तरह से वे भी "बाबा नाम केवलम" कीर्तन करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yuva-shakti-distributed-the-text-material-of-bagbeda-jai-hind-girls-school/">जमशेदपुर

: युवा शक्ति ने बागबेड़ा जय हिंद बालिका विद्यालय पाठ्य सामग्री का किया वितरण

परम पिता खुश करने का सहज उपाय है उनकी सृष्टि की सेवा करना

आनन्दमार्ग का उद्देश्य है "आत्म मोक्षार्थम जगत हिताय च" अर्थात हमलोगों का लक्ष्य है एक हाथ परमपुरुष के चरण पर रख कर दूसरे हाथ से जगत की सेवा करते जाना. जो कार्य अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मददगार हो उस कर्म को अपनाना है, जो कार्य बाधक हो उसे दूर हटा देना है. हमें निःस्वार्थ भाव से जन सेवा करनी है. परम पिता परमेश्वर द्वारा ही जीव जगत की सृष्टि हुई है उनको खुश करने का सहज उपाय है उनकी सृष्टि की सेवा करना. इस कार्यक्रम में मुक्ति प्रधान, गोपाल बर्मन, कुणाल दास, प्रेमनाथ राय, बसन्त राम, सुधीर, अरुण कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही