Search

 
 
 

आदित्यपुर : जादूगोड़ा की रंकिणी मां की महिमा को पढ़ेंगे श्रद्धालु अब किताबों में

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल जादूगोड़ा रंकिणी मां के महिमा का बखान मां काली के भक्त सुनील कुमार डे ने अपनी पुस्तक "कापड़ गादी घाटेर रंकनी मां जादूगोड़ा" में लिखा है. इसमें मां के आविर्भाव व महिमा कि कहानी लिखी गई है. बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मी व वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक सुनील कुमार डे हाता के माताजी आश्रम के संरक्षक हैं. वे कहते हैं कि उन्हें चौबीसों घंटे अब मां रंकिणी कि करूणांमयी मूर्ति दिखती है. लेखक सुनील कुमार डे ने बताया कि उनकी पुस्तक अंतिम चरण में लिखी जा रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-gave-approval-for-road-construction-in-kochda-and-jamdih-of-haat-gamharia-block/">चाईबासा

: हाट गम्हरिया प्रखंड के कोचडा व जामडीह में सड़क निर्माण के लिए सांसद ने दी मंजूरी

 पुस्तक का विमोचन 25 सितंबर को किया जाएगा

इस पुस्तक में जादूगोड़ा की रंकिणी मां का आविर्भाव, महिमा तथा मंदिर के अलावे धालभूम अनुमंडल में जहां-जहां मां रंकिणी की लीला जुड़ी हुई है, जैसे महुलिया का रंकिणी मंदिर, बड़बिल रंकिणी मंदिर, घाटशिला रंकिणी मंदिर आदि का विवरण भी उनके पुस्तक में वर्णित है. साथ ही साथ इस क्षेत्र में अवस्थित धार्मिक स्थल, मंदिर, मठ, आश्रम, दर्शनीय स्थल, का भी वर्णन इस पुस्तक में करने का प्रयास किया गया है. सुनील कुमार डे ने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए तथ्य, कहानी, चित्र आदि संग्रह करने में श्रद्धेय विनय दास बाबाजी, दिनेश सरदार, डॉक्टर विकास कुमार भगत आदि मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं. पुस्तक का विमोचन आगामी 25 सितंबर 2022 को महालया के दिन कापड गादी रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा में एक विशेष समारोह में किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही